Homeछत्तीसगढ़राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रक्षाबंधन पर्व की दी...

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अपने संदेश में कहा है कि रक्षाबंधन का यह पर्व भाई-बहन के अटूट स्नेह एवं प्रेम का प्रतीक है. आज के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर पवित्र राखी का धागा बांधेगी और तिलक लगाकर उनके कल्याण की कामना करेंगे तथा भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेगंे. हरिचंदन ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करे और सभी प्रदेशवासियों के पारिवारिक जीवन में सुख-शांति एवं खुशहाली लेकर आए.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बधाई संदेश में बघेल ने कहा है कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ’रक्षाबंधन’ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है. इस दिन बहनें मंगल कामना के साथ अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं. यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments