Homeछत्तीसगढ़आक्रोश रैली में शामिल होकर वापस लौट रही पिकअप वाहन पलटी, 15...

आक्रोश रैली में शामिल होकर वापस लौट रही पिकअप वाहन पलटी, 15 ग्रामीण घायल, 1 की मौत..

जगदलपुर/रायपुर: विश्व आदिवासी दिवस के दिन जगदलपुर में आयोजित आक्रोश रैली में शामिल होकर वापस लौट रहे पिकअप वाहन पलटने से 15 ग्रामीण घायल हो गए, जिसमें से 1 ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई है. वहीं घायल 14 ग्रामीणों का इलाज डिमरापाल अस्पताल में जारी है. केशलूर SDOP ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि आक्रोश रैली से वापसी के दौरान पंडरीपानी मोड़ के पास वाहन चालक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण वह पलट गई.

वाहन में 32 ग्रामीण सवार थे, जिसमें 15 ग्रामीण घायल हुए. डिमरापाल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है. एक ग्रामीण की स्थिति गंभीर होने के कारण रात में उसे रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में ही घायल ग्रामीण ने दम तोड़ दिया. इसके बाद उसे डिमरापाल अस्पताल लाया गया. जहां शव का पोस्टमार्टम करके उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा.मृतक ग्रामीण बास्तानार का निवासी है.

मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिला मुख्यालय के गीदम रोड में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख जताया है. मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. उन्होंने मृतक के परिजनों को 04 लाख तथा घायलों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है. साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटना में घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं. सड़क दुर्घटना में बुधराम, पिता रामू 23 वर्ष की मृत्यु हो गई है और 20 व्यक्ति घायल हो गए हैं. घायलों का जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments