Homeछत्तीसगढ़लोक गायिका तीजन बाई अब आई फ्लू की चपेट में, सीएम भूपेश...

लोक गायिका तीजन बाई अब आई फ्लू की चपेट में, सीएम भूपेश ने दिए निर्देश…

भिलाई: छत्तीसगढ़ समेत देश का नाम विदेश में रोशन करने वाली पंडवानी गायिका तीजन बाई किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. पद्मविभूषण की उपाधि से सम्मानित इस कलाकार की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है. कुछ दिनों पहले तीजनबाई को पैरालिसिस का अटैक आया था. इसके बाद उनके एक तरफ के अंगों ने काम करना बंद कर दिया. अस्पताल में इलाज के बाद तीजन बाई वापस लौटी. लेकिन उन्हें अब भी चलने फिरने में परेशानी हो रही है. वहीं खबर ये आ रही है कि तीजन बाई को आई फ्लू हुआ है. फिलहाल वो अपने गनियारी निवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहीं हैं.

लोक गायिका तीजनबाई की सेहत को लेकर उनके परिवार के साथ सीएम भूपेश बघेल भी चिंतित हैं. इसलिए उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए सीएम भूपेश ने डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं. तीजन बाई के प्रति सीएम भूपेश का लगाव कितना ज्यादा है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर रोज समय निकालकर वो फोन पर तीजन बाई की सेहत की जानकारी परिवार वालों से लेते हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments