Thursday, September 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुकमा: इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा: इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आठ लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण बस्तर बटालियन नंबर एक में सक्रिय नक्सली कवासी भीमे ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला नक्सली पर आठ लाख रुपए का इनाम है.

उन्होंने बताया कि महिला नक्सली ने पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़ने तथा समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि महिला नक्सली के खिलाफ क्षेत्र में पुलिस दल पर हुए हमलों की घटना में शामिल होने का आरोप है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली को प्रोत्साहन के रूप में 10 हजार रुपए प्रदान किया गया है. उन्होंने बताया कि उसे राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments