Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़कांकेर: नक्सली का शव बरामद, पुलिस को साथियों पर हत्या का संदेह

कांकेर: नक्सली का शव बरामद, पुलिस को साथियों पर हत्या का संदेह

कांकेर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया है. पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों ने ही अपने साथी की हत्या की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांकेर के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के केसोकोडी गांव के पास सुरक्षाबलों ने एक नक्सली का शव बरामद किया है. उन्होंने कहा कि मृत नक्सली की पहचान किसकोड़ो एरिया समिति के सदस्य मानु दुग्गा के रूप में हुई है.

अधिकारियों के मुताबिक, दुग्गा नारायणपुर जिले का निवासी था और वह पिछले कई वर्षों से नक्सलियों की प्लाटून संख्या 17 में काम कर रहा था. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने दुग्गा के शव के पास से एक पर्चा भी बरामद किया है, जिस पर संगठन में शामिल महिलाओं के साथ अमर्यादित व्यवहार के कारण उसकी हत्या किए जाने की बात लिखी है. अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments