Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर: शराब कारोबारी ढिल्लों चार दिनों के लिए ईडी की हिरासत में

रायपुर: शराब कारोबारी ढिल्लों चार दिनों के लिए ईडी की हिरासत में

रायपुर/नई दिल्ली. रायपुर जिले में ईडी की विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लों को दो हजार करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाला मामले में चार दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया.

ढिल्लों के अधिवक्ता फैजल रिजवी ने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत ने त्रिलोक सिंह ढिल्लों उर्फ पप्पू को चार दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है.

गौरतलब है कि ईडी ने एक सिंडिकेट द्वारा छत्तीसगढ़ में शराब के कारोबार में बड़े पैमाने पर घोटाले का दावा किया है. ईडी के मुताबिक इसमें राज्य सरकार के अधिकारी, निजी व्यक्ति और राजनीति से जुड़े लोग शामिल हैं. इस घोटाले में 2019-22 के बीच दो हजार करोड़ रुपये से अधिक धन अर्जित किया गया.

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी ने दो और गिरफ्तारियां की, अदालत ने महापौर के भाई की हिरासत बढ़ाई
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाला मामले में एक होटल व्यवसायी और शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है और 28 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. ईडी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित गिरिराज होटल के प्रमोटर नितेश पुरोहित को बुधवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि त्रिलोक सिंह ढिल्लों उर्फ पप्पू ढिल्लों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया..

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments