Homeछत्तीसगढ़धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला, एक की मौत, एक गंभीर रूप से...

धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल…

मुंगेली: जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में सोमवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां तीन युवतियों में एक युवती पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया, जिसकी लाश चिल्फी थाना क्षेत्र के खैरवार और बैजलपुर मार्ग के पास इलचपुर गांव में सड़क किनारे सुनसान इलाके से आज तड़के सुबह पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं मौजूद गांव की दूसरे युवती की हत्या करने की नियत से धारदार हथियार से उस पर भी ताबड़तोड़ हमला किया गया जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।

घायल युवती को आज़ मंगलवार सुबह 108 की मदद से लोरमी के अस्पताल लाया गया जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद मौका पाकर आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश चिल्फी पुलिस कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments