Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में हिंसा प्रभावित बिरनपुर गांव के पास दो लोगों के शव...

छत्तीसगढ़ में हिंसा प्रभावित बिरनपुर गांव के पास दो लोगों के शव बरामद

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के हिंसा प्रभावित बिरनपुर गांव के पास पुलिस ने मंगलवार को पिता-पुत्र के शव बरामद किए. पुलिस ने यह जानकारी दी. बेमेतरा जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने बिरनपुर गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर कोरवाय गांव से रहीम मोहम्मद (55) और उसके बेटे इदुक मोहम्मद (34) का शव बरामद किया है. दोनों बिरनपुर गांव के निवासी थे.

एलेसेला ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, शवों के सिर पर चोट के निशान हैं. लेकिन मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा. उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उनकी हत्या की गई या आपसी लड़ाई में उनकी मौत हुई है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. बेमेतरा शहर से 60 किलोमीटर दूर स्थित बिरनपुर गांव में आठ अप्रैल को स्कूली बच्चों के बीच लड़ाई के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी. इस झड़प में एक स्थानीय निवासी भुनेश्वर साहू (23) की मौत हो गई थी और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

स्थानीय प्रशासन ने गांव में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लगा दी है जिसके अनुसार चार या उससे अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है. वहीं, गांव की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस ने अवरोधक लगा दिए हैं. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव और उसके आसपास करीब एक हजार पुलिसर्किमयों को तैनात किया गया है. बिरनपुर गांव में सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ हिंदू संगठनों ने सोमवार को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया था. बंद के दौरान राज्य के अधिकांश शहरों में दिन भर दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments