Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़तेलंगाना में माओवादी कमांडर ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

तेलंगाना में माओवादी कमांडर ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

हैदराबाद. तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में विभिन्न नक्सली गतिविधियों में कथित रूप से शामिल रहे प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) पार्टी के एक सदस्य ने शुक्रवार को मुलुगु जिले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. भाकपा (माओवादी) की ‘तेलंगाना स्टेट कमेटी एक्शन टीम’ का कमांडर एम. जोगैया उर्फ जंगू 2016 में पार्टी में शामिल हुआ था. पुलिस ने एक बयान में कहा कि जोगैया कई आम नागरिकों की हत्या में शामिल रहा था. बयान में कहा गया है, ‘‘वह (जोगैया) विकास संबंधी गतिविधियों से अवगत है और उसने सामान्य जीवन जीने के लिए भाकपा (माओवादी) को छोड़ने का फैसला किया है.’’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments