Homeछत्तीसगढ़रायपुर : राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में देश के प्रख्यात साहित्यकारों ने...

रायपुर : राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में देश के प्रख्यात साहित्यकारों ने की शिरकत

रायपुर. तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का आयोजन 19 अप्रैल से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में किया जा रहा है. इसके साथ ही राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य महोत्सव और राज्य स्तरीय जनजातीय कला एवं चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया. राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव के अंतर्गत प्रथम दिवस साहित्य परिचर्चा में देश के 20 प्रख्यात साहित्यकारों ने हिस्सा लिया और 23 शोधार्थियों में शोधपत्र का वाचन किया.

जनजातीय साहित्य पर प्रथम दिवस ‘भारत जनजाती भाषा एवं साहित्य का विकास एवं भविष्य’ और ‘भारत में जनजातीय विकास-मुद्दे, चुनौतियां एवं भविष्य’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर एस.जेड.एच. आबिदी ने की जबकि सहसत्र अध्यक्षता डॉ. मदन सिंह और डॉ. स्नेहलता नेगी ने की. रिर्पोटियर का आभार प्रदर्शन डॉ. रूपेन्द्र कवि द्वारा किया गया.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments