Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़सूरजपुर: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

सूरजपुर: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

कोरबा. छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले के एक गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक अन्य झुलस गया. सूरजपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को उस समय हुई, जब पीड़ित प्रतापपुर विकास खंड के मदननगर गांव में गन्ने के खेत में काम कर रहे थे.

उन्होंने बताया, ‘‘मृतकों की पहचान मोहनलाल पंडो (40) और रमेश आयाम (21) के रूप में हुई है, जबकि अमित आयाम (28) गंभीर रूप से झुलस गए हैं. बारिश के दौरान तीनों ने एक पेड़ के नीचे शरण ली. बिजली गिरने से वे घायल हो गए.’’ उन्होंने कहा, “कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें प्रतापपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पंडो और रमेश को मृत घोषित कर दिया गया और अमित का इलाज किया जा रहा है.”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments