Thursday, September 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2022-23 में 8% रहने का...

छत्तीसगढ़ की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2022-23 में 8% रहने का अनुमान

रायपुर. छत्तीसगढ़ में वित्त वर्ष 2022-23 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वृद्धि दर आठ प्रतिशत रहने का अनुमान है. वहीं राज्य में प्रति व्यक्ति आय 1,33,898 रुपए होने की संभावना है. विधानसभा में शुक्रवार को राज्य के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री अमरजीत भगत ने वित्त वर्ष 2022-23 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर रखा.

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार स्थिर मूल्य पर वर्ष 2022-23 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद में वर्ष 2021-22 की तुलना में आठ प्रतिशत की वृद्धि अनुमानित है. कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 5.93 प्रतिशत वृद्धि, उद्योग (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति शामिल) में 7.83 प्रतिशत की वृद्धि और सेवा क्षेत्र में 9.21 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है.

वर्तमान कीमत पर वर्ष 2022-23 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद में वर्ष 2021-22 की तुलना में 12.60 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है. आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार राज्य में प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2021-22 के त्वरित अनुमान के मुताबिक 1,20,704 रुपए से बढ़कर वर्ष 2022-2023 में 1,33,898 रुपए हो जाने की संभावना है. यह पिछले वर्ष की तुलना में 10.93 प्रतिशत अधिक है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments