Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़नारायणपुर: IED ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान घायल...

नारायणपुर: IED ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान घायल…

नारायणपुर: जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में ITBP का एक जवान आ गया है। जवान का नाम मनोज यादव बताया जा रहा है। जवान को मामूली चोटें ही आईं हैं। जिसे साथी जवान मौके से निकालने की कोशिशों में लगे हुए हैं। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान घटना हुई है। मामला जिले के धनोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह बुधवार को भी ITBP के जवान इलाके की सर्चिंग पर निकले हुए थे।

धनोरा इलाके के जंगल में सर्चिंग करते वक्त जवाग मनोज यादव का पैर प्रेशर IED की चपेट पर आ गया। जिससे जोर का धमका हुआ। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान के पैरों में चोटें आईं हैं। बताया जा रहा है कि, साथी जवान घायल को मौके से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है सर्चिंग के दौरान एक जिंदा IED भी बरामद की गई है। जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया है। जवान अब भी घटना स्थल पर ही मौजूद हैं। इलाके की सर्चिंग की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments