Homeछत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर: पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग, दो की...

मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर: पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग, दो की मौत

कोरबा. छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर जिले में पेड़ से टकाराने के बाद एक कार में आग लग गई. इस घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है तथा चार अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बेलबहरा गांव के करीब बीती रात एक पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई.

उन्होंने बताया कि इस घटना में कार चालक मोहम्मद ख्वाजा (34) और उसमें सवार पप्पू राजवाड़े (31) की मौत हो गई है तथा अशोक गोस्वामी, गोपी, संदीप राजवाड़े और मुश्ताक घायल हो गए. उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सूरजपुर जिले के महगवां गांव निवासी अशोक गोस्वामी और अन्य बीती रात मोहम्मद ख्वाजा की कार में सवार होकर कोतमा गांव जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक, जब वह बेलबहरा गांव के करीब पहुंचे तब उनकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और उसमें आग लग गई.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने किसी तरह कार सवार लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक मोहम्मद ख्वाजा की मौत हो गई थी. उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के? लिए पुलिस दल रवाना किया गया और घायलों और शव को अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान पप्पू राजवाड़े की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments