Homeछत्तीसगढ़सड़क निर्माण के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं - ताम्रध्वज...

सड़क निर्माण के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं – ताम्रध्वज साहू

रायपुर. लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि राज्य में सड़कों के कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है. लोक निर्माण मंत्री साहू के मुख्य आतिथ्य में आज यहां रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के अंतर्गत चंदखुरी-पचेड़ा-नरदहा मार्ग फोरलेन में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य जिसकी लंबाई 10 किलोमीटर है का भूमिपूजन किया गया. इस कार्य के लिए शासन ने 49 करोड़ 79 लाख 55 हजार रूपए स्वीकत किए गए हैं.

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने की. डॉ. डहरिया ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में राज्य में जनहित के सभी कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जन सरोकार के कार्यों के लिए धन की कमी नहीं है. जनसुविधा के सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं.

लोक निर्माण मंत्री साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जनहित से जुड़े सभी कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय राज मार्ग, राज्य मार्ग, मुख्य जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग और ग्रामीण मार्गों के सभी जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं.

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि राज्य के अंतर्गत सभी स्तर के सरकारी भवनों, कार्यालयों तक आम लोगों को सुगमता से पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत सड़कें बनाना सुनिश्चित किया गया है. नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश में स्कूल, अस्पताल, सड़क, सामुदायिक भवन, पुल-पुलिया निर्माण, नाली निर्माण सहित अन्य जनोपयोगी कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि आरंग क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सभी जरूरी निर्माण एवं विकास के कार्य किए गए हैं.

फोरलेन के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य के भूमि पूजन के कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर की सदस्य ललिता कृष्णा वर्मा सहित कोमल साहू, दिनेश ठाकुर, रविशंकर धीवर, नेहा दिपेन्द्र वर्मा, डॉ. नरेन्द्र वर्मा, नेहरूलाल डांडे, ओमप्रकाश यादव, हिम्मत साहू, हितेश चंद्राकर, शारदा देवी वर्मा, भूषण साहू, छन्नूलाल यादव, संतोष साहू, रूपेन्द्र वर्मा एवं प्रेम यदु सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments