Homeछत्तीसगढ़कोरबा: महिला मरीज को कथित तौर पर डॉक्टर ने जड़ा थप्पड़, कारण...

कोरबा: महिला मरीज को कथित तौर पर डॉक्टर ने जड़ा थप्पड़, कारण बताओ नोटिस जारी

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सरकारी अस्पताल में चिकित्सक ने कथित रूप से महिला मरीज को थप्पड़ जड़ दिया. सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी कर मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय में स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात को मरीज सुखमती बाई (56) को थप्पड़ मारने के आरोप में अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर गणेश कंवर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि जिले के गेरवानी गांव निवासी सुखमती बाई की रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात अचानक तबीयत बिगड़ गई. सुखमती बाई की इलाज के लिए उसके पति जनक और पुत्र श्याम उसे लेकर मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे.

उन्होंने बताया कि रात में ड्यूटी पर डॉक्टर गणेश कंवर थे और प्राथमिक उपचार के दौरान कंवर ने कहा कि मरीज शराब पी हुई है. इसके बाद डॉक्टर कंवर ने मरीज सुखमती बाई के गाल पर एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए. उन्होंने बताया कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कालेज प्रबंधन ने डॉक्टर गणेश कंवर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

सोशल मीडिया में जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला स्ट्रेचर पर लेटी हुई है और एक व्यक्ति उसे थप्पड़ जड़ रहा है. हालांकि दोनों का चेहरा स्पष्ट नहीं है. इस संबंध में मेडिकल कालेज के अधीक्षक डॉक्टर गोपाल कंवर ने बताया कि मरीज को थप्पड़ मारने के मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments