Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़नारायणपुर: पुलिस के जवान ने की आत्महत्या

नारायणपुर: पुलिस के जवान ने की आत्महत्या

नारायणपुर. नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक हवलदार ने अपने र्सिवस हथियार से गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोहकामेटा थाने में पदस्थ हवलदार अरुण उइके ने आज सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली.

उन्होंने बताया कि जब अन्य जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तब वह घटनास्थल की ओर भागे जहां उन्होंने उइके को खून से लथपथ पाया. इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी. अधिकारियों ने बताया कि उइके के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उसने यह कदम क्यों उठाया इस संबंध में अभी तक जानकारी नहीं मिली है.

उन्होंने बताया कि उइके धमतरी जिले का निवासी था और कुछ समय पहले ही उसे कोहकामेटा थाने में तैनात किया गया था. वह पिछले हफ्ते ही दिवाली की छुट्टी के बाद काम पर लौटा था. अधिकारियों ने बताया कि मौके से कोई सुसायड नोट नही मिला है. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके इसकी जांच की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments