Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़कांकेर: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर

कांकेर: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर

कांकेर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है. दोनों पर कुल 13 लाख रुपए का इनाम था. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जिले के सिकसोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कड़मे गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो नक्सली, परतापुर एरिया कमेटी के सचिव दर्शन पद्दा (32) और रेकी टीम कमांडर जागेश सलाम (23) को मुठभेड़ में मार गिराया है. पद्दा पर आठ लाख रुपये तथा दर्शन पर पांच लाख रुपये का इनाम था.

सुंदरराज ने बताया कि कड़मे गांव के जंगल में परतापुर एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर रविवार को डीआरजी और सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त दल को कड़मे, कठोरी, नवगेल और आलकन्हार गांव की गश्त पर रवाना किया गया था.
उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल सोमवार तड़के करीब तीन बजे कड़मे गांव के जंगल में थे तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए ??थे. बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से दो माओवादियों के शव, 315 बोर की राइफल, आठ एमएम की पिस्टल, वॉकी टॉकी सेट, पिठ्ठु बैग, दवाइयां और अन्य सामान बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि बाद में मारे गए नक्सलियों की पहचान पद्दा और सलाम के रूप में की गई.

सुंदरराज ने बताया कि पद्दा पिछले कई वर्षों से उत्तर बस्तर क्षेत्र में सक्रिय था और 39 नक्सली घटनाओं में वांछित था. वह एरिया कमेटी सदस्य के रूप में कार्य कर रहा था हाल ही में उसे डिविजनल कमेटी सदस्य के रूप में पदोन्नत किया गया था. उन्होंने बताया कि वह फिलहाल परतापुर एरिया कमेटी के सचिव के तौर पर काम कर रहा था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पद्दा बड़ा लक्ष्य था और लंबे समय से उसकी तलाश थी.

सुंदरराज ने इस मुठभेड़ में पद्दा को मार गिराने को सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता बताया और उम्मीद जताई कि पद्दा के मारे जाने बाद इलाके में नक्सली गतिविधियां काफी हद तक कम हो जाएंगी. संवाददाता सम्मेलन में मौजूद कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र में अब भी तलाशी अभियान जारी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments