Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़तीन ट्रेनें रद्द, चार गंतत्व से पहले होंगी समाप्त

तीन ट्रेनें रद्द, चार गंतत्व से पहले होंगी समाप्त

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत कोरबा- गेवरा दोहरी लाइन सेक्शन के कुसुमुंडा ब्लॉक केबिन में सिग्नलिंग कनेक्टिविटी का कार्य 6 से 8 अप्रैल तक किया जाएगा. इसके कारण तीन स्पेशल ट्रेनें रद्द की गई हैं तथा चार ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त या रवाना होंगी. वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए 6 से 8 अप्रैल तक ट्रेन संख्या 18517 कोरबा- विशाखापट्टनम एक्सप्रेस कोरबा-बिलासपुर के मध्य पैसेंजर के रूप में चलेगी. 6 से 8 अप्रैल तक ट्रेन संख्या 08210 बिलासपुर-गेवरा पैसेंजर और ट्रेन संख्या 08861 गोंदिया- झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. वहीं 7 से 9 अप्रैल तक ट्रेन संख्या 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments