Homeछत्तीसगढ़दुर्ग: 153 ब्लड यूनिट का ट्रांसफ्यूज़न सीएचसी पाटन में

दुर्ग: 153 ब्लड यूनिट का ट्रांसफ्यूज़न सीएचसी पाटन में

दुर्ग: सीएचसी पाटन में ब्लड स्टोरेज यूनिट से सफलता पूर्वक 153 ब्लड यूनिट ट्रांसफ्यूज़न कर लाइफ सेविंग की गई है। लाभार्थियों में गंभीर कुपोषित बच्चे, हाई रिस्क गर्भवती माताएं, बुजुर्ग, एवं सिकलिंग रोगी तथा अन्य गंभीर रोगियों को ब्लड लगाया गया है।

सीएचसी पाटन के ब्लड स्टोरेज यूनिट की प्रभारी मेडिकल लैब टेक्नॉलॉजिस्ट श्वेता भारद्वाज, डॉ नवीन तिवारी, प्रदीप सिन्हा एवं चिकित्सा अधिकारियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के सहयोग से गंभीर एनीमिया वाले मरीजों को ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि ब्लड स्टोरेज यूनिट पाटन के लिए ब्लड की आपूर्ति मदर ब्लड बैंक जिला अस्पताल दुर्ग से कराई जाती है। जिला अस्पताल ब्लड बैंक दुर्ग का विशेष सहयोग मिल रहा है। शुभारंभ के पश्चात आज तक 153 यूनिट ब्लड का ट्रांसफ्यूजन किया जा चुका है।

ब्लड स्टोरेज यूनिट सीएचसी पाटन द्वारा ब्लड बैंक दुर्ग एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से बीच बीच मे रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है ब्लॉक पाटन में ऐसे 4 वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। ब्लड स्टोरेज यूनिट के सफल क्रियान्वयन हेतु एसडीएम पाटन विपुल गुप्ता, जीवन दीप समिति के गणमान्य सदस्यगणों का विशेष सहयोग मिल रहा है। खास बात ये है कि किसी भी मरीज को ब्लड ट्रांसफ्यूजन हेतु अपनी जेब से राशि/शुल्क नहीं देना पड़ता है उनका ट्रांसफ्यूजन डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना – आयुष्मान भारत हेल्थ स्कीम के कैशलेस किया जाता है। विकासखण्ड पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन एवं झीट तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन एवं निर्देश में सेवाओं के विस्तार हेतु सकरात्मक दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। रक्तदान, एनीमिया मुक्त छत्तीसगढ़ एनीमिया मुक्त भारत अभियान हेतु प्रचार प्रसार, स्वास्थ्य जागरूकता बीईटीओ चन्द्रकान्ता साहू, बी एल वर्मा ,सैय्यद असलम के लीडरशिप में टीम वर्क कर गतिविधियां भी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments