Sunday, September 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर : 1.36 लाख की ऑनलाइन ठगी

रायपुर : 1.36 लाख की ऑनलाइन ठगी

रायपुर. राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र स्थित बिग बाजार मैग्नेटो माल के सेल्समैन से 1.36 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई. एसबीआई क्रेडिट कार्ड में सीसीपी प्लान को बंद कराने के नाम पर पीड़ित से धोखाधड़ी हो गई. शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक बिलाईगढ़ बलौदाबाजार निवासी सुरेश कुमार खुंटे (27) जय जवान चौक में किराए पर रखकर सेल्समैन का काम करता है. 2 मार्च की शाम करीब 5 बजे पीड़ित को फोन आया. उसने खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड का बताते हुए एक्टिव सीसीपी प्लान को बंद कराने की बात कही. इसके बाद पीड़ित के मोबाइल में आए ओटीपी को उसने बता दिया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments