Homeमध्य प्रदेशराइड कैंसिल करना पड़ा भारी! रैपिडो ड्राइवर ने युवती को भेजे अश्लील...

राइड कैंसिल करना पड़ा भारी! रैपिडो ड्राइवर ने युवती को भेजे अश्लील फोटो, की अभद्र टिप्पणी

भोपाल

रैपिडो राइड कैंसिल होने से नाराज चालक ने 22 वर्षीय युवती को फोन पर गाली-गलौज की और वाट्सऐप पर अपने गुप्तांग की तस्वीरें भेज दीं। आरोपित ने युवती को धर्म के नाम पर भी अपमानित किया। उसने कहा कि- तुम हिंदू युवतियां ऐसी ही होती हो।

पीड़िता का आरोप है कि थाने में शिकायत देने के बावजूद सात दिन तक पुलिस ने सुनवाई नहीं की। बाद में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद बागसेवनिया पुलिस ने शुक्रवार शाम को केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

जल्दी आने के लिए कहने पर अभद्रता की

युवती बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहती है और ब्यूटी पार्लर में काम करती है। 20 नवंबर को उसने घर जाने के लिए रैपिडो से ऑटो बुक किया था। बुकिंग के बाद चालक ने फोन कर तय किराए से अधिक रकम बताई। युवती ने अतिरिक्त किराया देने की सहमति भी दे दी, लेकिन चालक काफी देर तक नहीं पहुंचा। फोन पर जल्दी आने के लिए कहने पर वह अभद्रता करने लगा। उसके व्यवहार से परेशान होकर युवती ने राइड कैंसिल कर दी।

कैंसिलेशन के बाद शुरू की अभद्रता

युवती ने पुलिस को बताया कि राइड कैंसिल करने के बाद चालक लगातार फोन कर उसे परेशान करने लगा। उसने वाट्सएप पर अश्लील तस्वीरें भेजीं और मैसेज में लिखा- तुम हिंदू लड़कियां ऐसी ही होती हो। आरोपित की हरकतों से युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने पुलिस से शिकायत की।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments