Homeमध्य प्रदेशभोपाल संभाग के महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

भोपाल संभाग के महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

भोपाल

संभागीय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास,भोपाल संभाग की अध्यक्षता में भोपाल संभाग के अंतर्गत कलेक्टर सभागार, भोपाल में शनिवार को समस्त जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों एवं परियोजना अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण, सैम (SAM) एवं मैम (MAM) श्रेणी के बच्चों की स्थिति, पोषण ट्रैकर में दर्ज प्रविष्टियों एवं विभिन्न गतिविधियों की प्रगति सहित विभागीय कार्यों के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें तथा सैम-मैम बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हेतु विशेष ध्यान देते हुए पोषण ट्रैकर में सभी आवश्यक प्रविष्टियां समय पर पूर्ण करें।

बैठक में विभागीय कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments