Homeमध्य प्रदेशअजय सिंह राहुल ने ज्ञानेश कुमार संग तस्वीर पर तोड़ी चुप्पी, खुद...

अजय सिंह राहुल ने ज्ञानेश कुमार संग तस्वीर पर तोड़ी चुप्पी, खुद फेसबुक पर की थी पोस्ट

भोपाल
 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। इस समारोह में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भी थे। कांग्रेस नेता ने अपने फेसबुक पेज पर ज्ञानेश कुमार के साथ तस्वीर पोस्ट की थी। इसे लेकर सियासी घमासान छिड़ गया। अब अजय सिंह राहुल ने सफाई दी है।

मैंने खुद पोस्ट की तस्वीर
एमपी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि मैं स्पष्ट करता हूं कि मेरी तस्वीर किसी ने वायरल नहीं की है। मेरे फेसबुक वह फोटो डली है। मुझे नहीं पता कि वह व्यक्ति ज्ञानेश कुमार है या कौन है। मैं सीधी जिले के पहले एसपी उपेंद्र जैन के बेटे के रिसेप्शन में गया था।

मैं नहीं पहचानता
उन्होंने कहा कि हम जब पहुंचे तो वहां नरेंद्र सिंह तोमर जी खड़े थे। दो सज्जन और खड़े थे। किसी ने किसी का परिचय कराया नहीं। इसके बाद तस्वीर खींची। वे ज्ञानेश कुमार थे या अमित शाह थे। शादी का दिन था कौन पहचान रहा था। इसमें कोई गलतफहमी नहीं पाले।

ज्ञानेश कुमार जाएं
अजय सिंह राहुल ने क
हा कि हमलोग चाहते हैं कि ज्ञानेश कुमार जाएं। हमलोगों के नारे लग चुके हैं कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो। इसके बावजूद हम उनके साथ तस्वीर खींचवाएंगे।

एडीजी उपेंद्र जैन के बेटे की थी शादी
दरअसल, भोपाल में मध्य प्रदेश के एडीजी उपेंद्र जैन के बेटे की शादी थी। ज्ञानेश कुमार उनके रिश्तेदार हैं। उनके बेटे की शादी में ही ज्ञानेश कुमार भोपाल आए थे। वह दो दिनों तक यहां रुके थे। उसी शादी समारोह के दौरान की तस्वीर अजय सिंह राहुल ने अपने फेसबुक पर पोस्ट की थी।
कांग्रेस ने किया था विरोध
गौरतलब है कि इधर अजय सिंह राहुल
ज्ञानेश कुमार के साथ तस्वीर पोस्ट कर रहे थे तो दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भोपाल में उनका पुतला जला रहा था। पुतला भी तब जला रहे थे, जब वह भोपाल से चले गए। इसी को लेकर सवाल उठ रहे थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments