Homeमध्य प्रदेशस्कूल में छात्र की उंगली मरोड़ने का आरोप, लिगामेंट क्षतिग्रस्त होने पर...

स्कूल में छात्र की उंगली मरोड़ने का आरोप, लिगामेंट क्षतिग्रस्त होने पर परिजनों ने की पुलिस से शिकायत

जबलपुर

गुरु गोविंद सिंह खालसा स्कूल (जीसीएफ) में कक्षा 10वीं के एक छात्र के साथ कथित मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है। छात्र की मां ने स्कूल की शिक्षिका पर बेटे की उंगली मरोड़ने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि इस घटना में छात्र के हाथ की उंगली का लिगामेंट क्षतिग्रस्त हो गया।

मामले में शिकायत करने स्कूल पहुंची मां के साथ अभद्रता और धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने शिक्षिका के पति और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

छात्र अनुराग दुबे के साथ क्या हुआ

पीड़ित छात्र अनुराग दुबे के परिजनों के मुताबिक, अनुराग रोजाना की तरह स्कूल गया था। इसी दौरान शिक्षिका दीक्षा शर्मा ने कथित तौर पर उसका हाथ और उंगली मरोड़ दी, जिससे उसे गंभीर चोट आई। परिवार का कहना है कि चोट के कारण छात्र को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments