Homeमध्य प्रदेशरमेश चंद्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, मोहन सरकार ने नियमों...

रमेश चंद्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, मोहन सरकार ने नियमों में बदलाव कर जारी किया आदेश

 भोपाल

कर्मचारियों और सरकार के बीच सेतु की भूमिका निभाने वाले राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। शर्मा शिवराज सरकार में भी समिति के अध्यक्ष थे और कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर सहमति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

नियमों में संशोधन कर दी गई सौगात

अभी भी चाहे चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में पदोन्नति के लिए कंप्यूटर दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता का मामला हो या फिर अन्य प्रकरण, उन्होंने सरकार तक कर्मचारियों की बात पहुंचाई और उन पर निर्णय भी हुए।

राज्य सरकार के फैसले के बाद मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल गया है। सरकार ने इसके लिए संबंधित नियमों में बदलाव किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आधिकारिक आदेश

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। आदेश में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति नियम, 2012 में संशोधन का उल्लेख किया गया है। सरकार ने नियमों में शिथिलता प्रदान करते हुए यह निर्णय लिया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments