Homeदिल्लीगोसेवा, गोरक्षा, गोसंरक्षण व गोसंवर्धन था रमेश बाबा के जीवन का उद्देश्यः...

गोसेवा, गोरक्षा, गोसंरक्षण व गोसंवर्धन था रमेश बाबा के जीवन का उद्देश्यः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी ब्रह्मलीन संत ‘पद्मश्री’ रमेश बाबा को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने 12 यूनिट के फ्री डायलिसिस केंद्र का भी किया शुभारंभ

ऋषि व कृषि प्रधान है भारत की सनातन संस्कृतिः मुख्यमंत्री

ऋषि व कृषि परंपरा के बीच सेतु का काम करती है गोमाताः सीएम योगी

मथुरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि रमेश बाबा ने हम सभी को समृद्ध विरासत सौंपी है। उनके जीवन का उद्देश्य लोककल्याण, गोसेवा, गोरक्षा, गोसंरक्षण व गोसंवर्धन था। वह स्वयं भले अभाव में रहे, लेकिन अपने हर कार्य को लोककल्याण को समर्पित करते हुए पूरा जीवन लगा दिया। हम सभी को इसे पूरा करने के लिए निरंतर प्रयत्न करना होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आध्यात्मिक गुरु, माताजी गोशाला के संस्थापक, ब्रह्मलीन संत ‘पद्मश्री’ रमेश बाबा को श्रद्धांजलि दी। बरसाना स्थित मान माता गोशाला में मुख्यमंत्री ने मंगलवार को रमेश बाबा के चित्र पर पुष्पार्चन किया। मुख्यमंत्री ने 12 यूनिट वाले फ्री डायलिसिस केंद्र का भी शुभारंभ किया।  

ऋषि व कृषि प्रधान है भारत की सनातन संस्कृति
सीएम योगी ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति ऋषि व कृषि प्रधान है। ऋषि व कृषि परंपरा के बीच गोमाता सेतु का काम करती हैं। सीएम योगी ने रमेश बाबा के अनुयायियों व शिष्यों से उनके संकल्पों को पूरा करने का आह्वान किया और सभी को आश्वस्त किया कि सरकार आपके कदम से कदम मिलाकर कार्य करेगी।  

सीएम ने गोशाला से जुड़े क्षेत्र की हरियाली व आध्यात्मिकता की सराहना की
मुख्यमंत्री ने भारतीय संस्कृति व ऋषि परंपरा का जिक्र करते हुए गो को माता बताया, कहा कि 9-10 वर्ष पहले जब यहां आया था तब भी देखा-ट्रस्ट के माध्यम से हजारों गायों की देखभाल होती थी। रमेश बाबा ने उस समय कुछ प्रकल्पों की चर्चा की थी, जो आज भी यहां लागू हैं। 10 वर्ष पहले यहां केवल सूखी पहाड़ी दिखाई देती थी, आज हरियाली दिखाई दे रही है। इस पवित्र स्थल का दर्शन करके अनुभूति हो रही है कि गोमाता पूरे क्षेत्र को तीर्थ बना देती है। इस गोशाला ट्रस्ट से जुड़े क्षेत्र की हरियाली व आध्यात्मिकता को देखकर इसका अंदाजा भी लगाया जा सकता है। श्रद्धांजलि समारोह में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, तिजारा के विधायक बालक नाथ आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments