Homeदिल्लीभव्य पंडाल और कड़ी सुरक्षा के बीच होगी रामकथा, राजा भैया के...

भव्य पंडाल और कड़ी सुरक्षा के बीच होगी रामकथा, राजा भैया के इलाके में जुटेंगे श्रद्धालु

प्रतापगढ़

रघुराज प्रताप सिंह  यानी कि 'राजा भैया' द्वारा आयोजित की जा रही श्रीराम कथा आज दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चार दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन कथा का वाचन करेंगे. अपने 60 सहयोगियों के साथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार शाम बेंती पहुंचे हैं. दुबई से प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर उतरने पर कथा के आयोजक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने उनका स्वागत किया व खुद अपनी गाड़ी चलाकर उनको बेंती ले आए। 

राजभवन स्थित पंचवटी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर चार दिन प्रवास करेंगे. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन हो जाने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और सतर्क हो गए हैं. आपको बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत चरम पर है. मथुरा में जहां भगवान कृष्ण की बात हो रही है, तो प्रतापगढ़ में राम नाम का जयघोष हो रहा है. आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री प्रतापगढ़ पहुंच गए हैं और कल से उनकी रामकथा शुरू होगी। 

धीरेंन्द्र शास्त्री की कथा को लेकर गर्म है सियासत
प्रतापगढ़ में धीरेन्द्र शास्त्री की कथा राजनीति का मुद्दा इसलिए बन गई. क्योंकि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने धीरेन्द्र शास्त्री की कथा का विरोध करने का एलान किया था, लेकिन कुंडा से जनसत्ता दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कह दिया कि धीरेन्द्र शास्त्री की कथा तो होकर रहेगी…. जिसकी हिम्मत हो रोककर दिखाए। 

समाजवादी पार्टी के नेताओं का विरोध कायम है. सपा के मुताबिक धीरेन्द्र शास्त्री बीजेपी के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं. सपा का मानना है बीजेपी हर बार चुनाव से पहले धार्मिक उन्माद फैलाती है.इस बार भी वही हो रहा है लेकिन अब इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। 

आज का मुख्य कार्यक्रम:
कथा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 या 6:00 बजे तक चलेगी.
आयोजन स्थल. योगीराज देवरहा बाबा कथा मंडपम, हवाई पट्टी परिसर, राजभवन बेंती, कुंडा (प्रतापगढ़) .

आगे का संक्षिप्त शेड्यूल:
17 से 19 नवंबर. प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से श्रीराम कथा का वाचन होगा.
20 नवंबर. कथा के अंतिम दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगाया जाएगा।
 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments