Homeदिल्लीदसवें दीपोत्सव-2026 का उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे शुभारंभ, अयोध्या के 56 घाटों...

दसवें दीपोत्सव-2026 का उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे शुभारंभ, अयोध्या के 56 घाटों पर जलेेंगे लाखों दीप

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे दसवें दीपोत्सव-2026 का शुभारंभ, अयोध्या में 56 घाटों पर जगमगाएंगे असंख्य दीप

पूज्य संत-धर्माचार्यों की उपस्थिति में होगा दीपोत्सव का शुभारंभ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद

राम की पैड़ी पर 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर और ड्रोन शो के साथ नया घाट पर होगी म्यूजिकल आतिशबाजी

देश-विदेश के रामलीला दल करेंगे मंचन, करीब 2,000 कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भक्तिमय होगी रामनगरी

लखनऊ
 रामनगरी अयो
ध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव के लिए तैयार है। दसवें दीपोत्सव-2026 का शुभारंभ पूज्य संत-धर्माचार्यों की उपस्थिति में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। दीपोत्सव के दौरान सरयू नदी के 56 घाट असंख्य दीपों से जगमग होंगे, वहीं श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप में सजाया जाएगा।

दीपोत्सव में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन को प्रतीकात्मक रूप में दर्शाती भव्य शोभायात्रा में देश के 13 राज्यों की सहभागिता रहेगी। रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। धर्मपथ समेत अन्य प्रमुख मार्गों को थीमैटिक इंटेलिजेंट लाइटिंग और एलईडी पैनलों से सजाया जाएगा।

राम की पैड़ी पर सजीव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग और भव्य लेजर शो का आयोजन होगा। इसके अलावा रामायण के प्रसंगों पर आधारित ड्रोन शो और नया घाट पर म्यूजिकल आतिशबाजी दीपोत्सव की भव्यता बढ़ाएगी। अंतरराष्ट्रीय और भारतीय रामलीला दल प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन करेंगे। वहीं, देश-प्रदेश के करीब 2,000 कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर रामनगरी को भक्तिमय बनाएंगे।

इस भव्य आयोजन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह, विधान परिषद सदस्य हरि ओम पांडेय समेत विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभानु पासवान, डॉ. अमित सिंह चौहान और अभय सिंह भी मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments