Homeमध्य प्रदेशहवन यज्ञ महा आरती के साथ चित्रगुप्त पूजा सम्पन्न, अभिताभ...

हवन यज्ञ महा आरती के साथ चित्रगुप्त पूजा सम्पन्न, अभिताभ बच्चन के हमशक्ल की उपस्थिति ने शमा बाँधा

हवन यज्ञ महा आरती के साथ चित्रगुप्त पूजा सम्पन्न, 
 अभिताभ बच्चन के हमशक्ल की उपस्थिति ने शमा बाँधा 

 ग्वालियर
 कायस्थ महा पंचायत ग्रेटर ग्वालियर की माह के पहले रविवार को होने वाली सामूहिक चित्रगुप्त पूजा बीते दिवस हर्षोल्लास और सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. महा पंचायत के प्रचार -प्रसार व्यवस्थापक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि, सार्वजनिक पूजा के मुख्य यजमान उमा शंकर कुलश्रेष्ठ जी और उनकी धर्मपत्नी कुसुम कुलश्रेष्ठ रहे. समाज के प्रकांड विद्वान पंडित राजेश्वर राव श्रीवास्तव द्वारा सौहार्द पूर्ण वातावरण में हवन पूजन यज्ञ महा आरती आदि धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए. इस सुअवसर पर सदी के महा नायक अमिताभ बच्चन जी के हमशक्ल के रूप में तथा भोजपुरी चलचित्र जगत के साथ ही देश भर में अपनी अलग पहचान रखने वाले कायस्थ कुल गौरव नरेन्द्र सक्सेना जी ने सपत्नीक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की. प्रचार -प्रसार व्यवस्थापक राकेश श्रीवास्तव ने नरेन्द्र सक्सेना से आज के समय में युवा पीढ़ी  अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से कुछ दूर होती जा रही है,ऐसे में हवन , पूजन और सामाजिक आयोजनों का क्या महत्व है विषय पर अन्तरंग चर्चा की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए समाज बन्धुओं का कायस्थ महा पंचायत ग्रेटर ग्वालियर के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव, अशोक निगम, उज्जवल श्रीवास्तव, डॉ जितेंद्र सक्सेना, भगवती चरण श्रीवास्तव, नवल भटनागर,राकेश श्रीवास्तव, प्रकाश भटनागर, विनय श्रीवास्तव, यतींद्रश्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव के साथ साथ महिला विंग अध्यक्ष स्मिता श्रीवास्तव, रमा सक्सेना, अर्चना श्रीवास्तव, सुजाता सक्सेना, श्रद्धा भटनागर ने प्रसाद व स्वल्पाहार वितरण के  बाद तहे दिल से आभार व्यक्त किया..  .

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments