Homeमध्य प्रदेशयूपी से MP पहुंची नकली मिठाई की खेप, सतना में पुलिस और...

यूपी से MP पहुंची नकली मिठाई की खेप, सतना में पुलिस और खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

सतना 
 दीपावली आते ही मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में बाहर से जानलेवा खोवा और खाद्य सामग्री आने लगती है. इसी बीच सतना की खाद्य सुरक्षा टीम ने देर रात बस स्टैंड में दबिश दी, जहां एक यात्री बस के अंदर से भारी मात्रा में अवैध खोवा मिल्क केक, मोतीचूर लड्डू की बूंदी पकड़ में आई गई. लगभग 450 किलो ये मीठा जहर कानपुर से सतना लाया गया था. इस संबंध में तीन लोगों के नाम के बिल भी मिले हैं, जिन्हें पार्टी बनाकर कार्रवाई की जा रही है। 

बस में भरा था मीठा जहर
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे के मुताबिक, '' कानपुर से सतना आने वाली बस सर्विस क्रमांक MP07-ZV-3777 में मिल्क केक जैसा आर्टिकल पकड़ा गया है. खाद्य सुरक्षा टीम ने जब बस में रखी बोरियों को खुलवाया तो देखा कि उसमें खोवे की मिठाई और मिल्क केक भरा हुआ था, जो खोवे से नहीं बल्कि अन्य मिलावटी चीजों से बना हुआ था. इसके साथ ही दो अन्य बोरियों में मोतीचूर के लड्डू बनाने वाली बूंदी भी पाई गई है. बस के चालक परिचालक से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने सामग्री से संबंधित दस्तावेज व बिल को खाद्य टीम को सौंप दिया, जिसमें यह पाया गया कि कानपुर से किसी गोपाल डेरी के नाम से यह सामग्री सतना लाई जा रही है। 

यूपी से एमपी आ रही नकली मिठाई
पुलिस व खाद्य विभाग को सूचना मिली है कि उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश में फर्जी तरीके से अवैध खोवा और मिल्क केक भेजा जा रहा है, जो की सीधे तौर पर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है. बड़ी बात यह है कि मिल्क केक में सूजी और पाम ऑयल पाया गया है, जो करीब 100 से 150 रुपए किलो की कीमत कानपुर से सतना लाया जाता है. और विंध्य क्षेत्र में आकर यह सामग्री बाजार में दुकानदारों द्वारा ₹400 में बाजार में बेची जाती है. लेकिन इसमें कोई मैन्युफैक्चरिंग डेट इंक्लूड नहीं है. ऐसे में कहीं ना कहीं यह मिल्क केक लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। 

दीपावली की मिठाई खरीदते वक्त रखें सावधानी
वहीं, दूसरी ओर फर्जी तरीके से बनाए गए खोवे की मिठाई भी पैकेट के रूप में गोपाल डेरी के टैग लगाकर बाजारों में दुकानदार कम दाम में खरीद कर उसे दुगने रेट में बेचते हैं. अगर आप बाजार में खोवे से बनी मिठाइयां, मिल्क केक एवं मोतीचूर के लड्डू खरीद रहे हैं तो सावधानी बहुत जरूरी है. अक्सर दीपावली, रक्षाबंधन जैसे बड़े त्यौहार में यह खाद्य सामग्रियां बाजार में आने लगती है. इसलिए लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments