Homeदेश विदेशएनएमडीसी ने "एकता और अखंडता दौड़" का आयोजन किया

एनएमडीसी ने “एकता और अखंडता दौड़” का आयोजन किया

एनएमडीसी लिमिटेड ने भारत के प्रथम उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल, जिन्हें कि “भारत के लौह पुरुष” के नाम से जाना जाता है, उनकी 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर, 2026 को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाने के लिए हैदराबाद के चाचा नेहरू पार्क में “एकता और अखंडता के लिए दौड़” आयोजित किया । यह दौड़ "सत्यनिष्ठा से समृद्धि" विषय पर आयोजित ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ के दौरान आयोजित किया गया । यह पहल राष्ट्रीय एकता, अखंडता और नैतिक आचरण के मूल्यों को उजागर करता है ।   

इस दौड़ को श्री कृष्ण कुमार ठाकुर, निदेशक (कार्मिक), एनएमडीसी लिमिटेड और श्री सी. नीलकंठ रेड्डी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनएमडीसी लिमिटेड ने झंडी दिखाकर रवाना किया ।  इस अवसर पर एनएमडीसी के कर्मचारीगण और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के युवा प्रतिभागीगण उपस्थित थे । 

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए निदेशक (कार्मिक) और मुख्य सतर्कता अधिकारी ने भारत की एकता और एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका और आधुनिक भारत के वास्तुकार के रूप में उनकी स्थायी विरासत पर प्रकाश डाला । साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय नेताओं और पूर्वजों के नि:स्वार्थ प्रयासों को नमन किया, जिन्होंने राष्ट्र-निर्माण में योगदान दिया । उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे सरदार पटेल की राष्ट्र के प्रति नि:स्वार्थ सेवा, समर्पण और अटूट प्रतिबद्धता से प्रेरणा लें और अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण को बनाए रखे ।

इस पहल के माध्यम से, एनएमडीसी ने निवारक सतर्कता, नैतिक मूल्यों और सत्यनिष्ठा की संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments