Homeमध्य प्रदेशउज्जयिनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में 35 फिल्मों की स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ देंगे फिल्म...

उज्जयिनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में 35 फिल्मों की स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ देंगे फिल्म और अभिनय के टिप्स

उज्जैन
उज्जैन में उज्जयिनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन रविवार को विशेष सत्र और मास्टरक्लास होंगी। इनमें सिनेमा, स्वतंत्र संगीत, फिल्म समीक्षा, रंगमंच, ओटीटी और अभिनय जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

फिल्म समीक्षक दीपक दुआ, अभिनेता राजेश तेलंग और अभिनेत्री भाषा सुंबली सहित कई विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह आयोजन सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में हो रहा है।

दीपक दुआ ‘हाउ टू सी सिनेमा’ पर मार्गदर्शन देंगे। राजेश तेलंग रंगमंच, सिनेमा और ओटीटी के संबंधों पर विचार साझा करेंगे। भाषा सुंबली अभिनय की प्रक्रिया पर मास्टरक्लास देंगी।

फेस्टिवल में देश-विदेश से मिली 232 लघु फिल्मों और 8 अंतरराष्ट्रीय प्रविष्टियों में से 35 फिल्में चुनी गई हैं। इनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। चयनित फिल्मों के लिए एक लाख रुपए तक के पुरस्कार भी रखे गए हैं।

उज्जैन में भारतीय संस्कृति, इतिहास, लोक परंपराओं और सामाजिक सरोकारों को सिनेमा के माध्यम से सामने लाने के उद्देश्य से शनिवार को उज्जयिनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ हुआ। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments