Homeमनोरंजन'Rise and Fall 2' में मनीष कश्यप का फूटा गुस्सा, माइक फेंककर...

‘Rise and Fall 2’ में मनीष कश्यप का फूटा गुस्सा, माइक फेंककर दरवाजे पर मारी लात

 रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के ताजा एपिसोड में मनीष कश्यप और सोनम मलिक के बीच जमकर बहस हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि मनीष गुस्से में अपना माइक फेंककर और स्टोररूम के दरवाजे पर लात मारकर सेट से बाहर चले गए. हालांकि, कुछ देर बाद वह वापस लौटे और अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी. मनीष ने माना कि उस वक्त वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए थे.

आखिर क्यों भिड़े मनीष कश्यप और सोनम मलिक?
आपको बता दें कि शो में यह पूरा विवाद प्रियंका चाहर चौधरी और सोनम मलिक के बीच चल रही बहस से शुरू हुआ. एपिसोड के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी. इसी बीच प्रियंका नाराज होकर मनीष कश्यप के पास पहुंचीं. उन्होंने मनीष से सवाल किया कि उन्होंने इस मामले में उनका साथ क्यों नहीं दिया.

इसके बाद मनीष सोनम मलिक से बात करने पहुंचे, लेकिन बातचीत के दौरान दोनों के बीच ही बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मनीष अपना गुस्सा काबू नहीं कर पाए.

गुस्से में माइक फेंककर बाहर निकले मनीष
सोनम के साथ तीखी बहस के बाद मनीष ने अपना माइक उतारा और दीवार की तरफ फेंक दिया. इसके बाद उन्होंने गुस्से में स्टोररूम के दरवाजे पर लात मारी और सेट से बाहर चले गए. उनके इस बर्ताव से शो का माहौल गरमा गया.

हालांकि, गुस्सा शांत होने के बाद मनीष वापस लौटे. उन्होंने माना कि उस समय वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए थे. इसके बाद उन्होंने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी.

शो के इस एपिसोड में मनीष, सोनम और प्रियंका के बीच हुए इस विवाद ने दर्शकों का ध्यान खींचा. अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में इस झगड़े का घर के बाकी प्रतियोगियों के रिश्तों पर क्या असर पड़ता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments