17 अक्टूबर को सूर्य ने कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर किया था. सूर्य के इस राशि परिवर्तन से कई दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं. तुला सूर्य की नीच की राशि मानी जाती है. यहां सूर्य की मौजूदगी से कुंभ राशि में बैठे राहु पर सूर्य की दृष्टि रहेगी. दूसरा, मीन राशि में बैठ शनि और सूर्य के बीच षडाष्टक योग बनेगा. इस दुर्लभ संयोग को तीन राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है. इन राशियों को अगले एक महीने तक दुख-पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है. आइए षडाष्टक योग से प्रभावित होने वाली राशियां और उससे संबंधि उपाय जानते हैं.
वृषभ राशि
सूर्य और शनि के बीच बनने वाले षडाष्टक योग के कारण कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद होने की आशंका जताई गई है. ऐसे में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतने की सलाह है. किसी निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें. सेहत के मामले में पेट और सिर में दर्द जैसी परेशानियों को लेकर सतर्क रहें.
उपाय: शिव चालीसा का पाठ कर सकते हैं.
तुला राशि
करियर में चुनौतियां सामने आ सकती हैं. कुछ लोगों पर काम का दबाव बढ़ने से मानसिक तनाव भी हो सकता है. साझेदारी में कारोबार करने वालों को अपने पार्टनर की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत होगी. सट्टेबाजी से दूर रहें, क्योंकि इसमें नुकसान होने की आशंका जताई गई है. पारिवारिक मामलों में भी बातचीत के दौरान सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करें.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
मीन राशि
षडाष्टक योग के कारण कुछ लोगों के प्रमोशन में देरी होने से निराशा हो सकती है. अचानक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति पर भी दबाव पड़ सकता है. इस दौरान उधार देने या लेने से बचने की सलाह दी गई है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है. ऐसे में जरूरी दस्तावेजों और संबंधित प्रक्रियाओं पर ध्यान देना बेहतर रहेगा. सेहत आदि के मामले में भी आपको सतर्कता बरतनी होगी. घर के बुजुर्गों की सेहत का अतिरिक्त ख्याल रखना होगा. रोग-बीमारियों पर आपका खर्च बढ़ सकता है.
उपाय: शनिवार को शनि से जुड़ी चीजों का दान करें.


