Homeदिल्लीमैरी मिलबेन ने अभिजीत दिपके और कॉकरोच जनता पार्टी पर लगाए गंभीर...

मैरी मिलबेन ने अभिजीत दिपके और कॉकरोच जनता पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप, अमेरिकी डोनर्स की फंडिंग का किया दावा

नई दिल्ली
   
फेमस अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दिपके के खिलाफ आवाज उठाई है. उन्होंने देश के युवाओं से अभिजीत दिपके की पार्टी के खिलाफ स्टैंड लेने की गुहार लगाई है. मैरी मिलबेन का आरोप है कि अमेरिका के डोनर भारत में एंटी-मोदी ताकतों को फंडिंग दे रहे हैं। 

मैरी मिलबेन का CJP को लेकर दावा
मैरी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने वाले अमेरिकी डोनर अभिजीत दिपके और उनके ग्रुप को फंडिंग कर रहे हैं. उनका दावा है कि वो लोग इंडिया की व्यवस्था को खंडित करना चाहते हैं. भारत के विकास में बाधा डालने के लिए ये सब कोशिशें की जा रही हैं. सिंगर ने यूथ को आगाह करते हुए कहा कि इंडिया में हो रही एंटी मोदी एक्टिविस्ट की फंडिंग उनके देश से हो रही है. मैरी का ये बयान इंडिया में चल रहे प्रोटेस्ट के इरादों पर सवाल उठाता है। 

कॉकरोच जनता पार्टी इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने चुनावी प्रक्रिया और SIR में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने की मांग की है. 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर CJP ने प्रोटेस्ट का ऐलान किया था. लेकिन अनुमति न मिलने की वजह से पुलिस कार्रवाई के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाया. अभिजीत समेत उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था. पुलिस कार्रवाई के बाद सौरव दास, आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया। 

वहीं कुछ महीनों पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने NEET परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ प्रोटेस्ट किया गया था. उनके इस देशव्यापी प्रदर्शन में सेलेब्स भी शामिल हुए थे. प्रकाश राज, शबाना आजमी, स्वरा भास्कर जैसे कई सेलेब्स ने दिपके को सपोर्ट किया था. CJP के हालिया प्रोटेस्ट को भी सेलेब्स का सपोर्ट मिला है. मुंबई में कई सितारों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था. आमिर खान के भांजे इमरान खान भी पहुंचे थे. पुलिस ने बाकी प्रदर्शनकारियों के साथ इमरान को भी डिटेन किया. इस प्रोटेस्ट के बाद से यूएस की नागरिकता रखने वाले इमरान को देश से बाहर निकालने की मांग उठने लगी है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments