रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नगर निगम मुख्यालय एवं विभिन्न जोनों में अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। यह पदस्थापन आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार कार्यपालन अभियंता श्री पदमाकर श्रीवास को मुख्यालय से जोन क्रमांक 5, श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह को जोन क्रमांक 5 से जोन क्रमांक 6, श्री दिनेश कुमार सिन्हा को जोन क्रमांक 6 से जोन क्रमांक 10 तथा श्री गजाराम कंवर को जोन क्रमांक 10 से मुख्यालय की उद्यान शाखा में पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार सहायक अभियंता श्री शत्रुघन देशलहरे को जोन क्रमांक 7 से जोन क्रमांक 8, श्री दीपक देवांगन को जोन क्रमांक 4 से प्रभारी कार्यपालन अभियंता मुख्यालय (योजना शाखा, 15वां वित्त एवं लोक कर्म विभाग), श्री संदीप तिवारी को मुख्यालय से जोन क्रमांक 4 तथा श्री संस्कार शर्मा को मुख्यालय से महापौर कार्यालय, 15वां वित्त आयोग एवं उद्यान शाखा में पदस्थ किया गया है।
आदेश के तहत उप अभियंता श्री वसीम खान को जोन क्रमांक 10 से प्रभारी सहायक अभियंता (स्वच्छ भारत मिशन), श्रीमती अर्जिता दीवान को मुख्यालय से प्रभारी सहायक अभियंता जोन क्रमांक 7 तथा श्री योगेन्द्र साहु को जोन क्रमांक 8 से मुख्यालय की योजना शाखा, 15वां वित्त एवं लोक कर्म विभाग में पदस्थ किया गया है।
नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का उद्देश्य नगर निगम की प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से संचालित करना है।


