Homeमनोरंजनबॉलीवुड में IT की बड़ी कार्रवाई, रकुलप्रीत सिंह और वासु भगनानी समेत...

बॉलीवुड में IT की बड़ी कार्रवाई, रकुलप्रीत सिंह और वासु भगनानी समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है. मुंबई इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने टैक्स चोरी और फिल्मों के नाम पर विदेशों में पैसा भेजने के सिलसिले में कई नामी हस्तियों और प्रोडक्शन हाउसों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू की है.

मुश्किल में ये सितारे
जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई के तहत एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह, दिग्गज फिल्म निर्माता वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज (Panorama Studios) से जुड़े करीब 12 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग को लंबे समय से इनपुट मिल रहे थे कि फिल्मों की शूटिंग, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्शन के नाम पर भारी रकम विदेशों में भेजी जा रही है. जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर टैक्स की हेराफेरी और वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं. इसी सिलसिले में मुंबई आईटी की अलग-अलग टीमें मुंबई स्थित कई दफ्तरों और परिसरों की तलाशी ले रही हैं.

इनकम टैक्स विभाग की रडार में आए ये बड़े नाम
रकुलप्रीत सिंह: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस

वासु भगनानी: 'पूजा एंटरटेनमेंट' के बैनर तले कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में बनाने वाले जाने-माने प्रोड्यूसर

पैनोरमा स्टूडियोज: 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाला बड़ा प्रोडक्शन हाउस.

फिलहाल इनकम टैक्स विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी है. माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद आईटी विभाग इस वित्तीय हेराफेरी से जुड़े बड़े खुलासे कर सकती है.

रकुल प्रीत की बात करें तो वो बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. रकुल ने साल 2009 में साउथ फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. साउथ इंडस्ट्री में नाम बनाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. रकुल 'दे दे प्यार दे', 'डॉक्टर जी', 'पति पत्नी और वो दो' जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. अब वो जल्द ही इस साल की सबसे बड़ी फिल्म 'रामायण' में भी नजर आने वाली हैं.
 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments