Homeधर्म समाजआज का राशिफल 26 सितंबर: शिव कृपा से चमकेगी किस्मत, इन राशियों...

आज का राशिफल 26 सितंबर: शिव कृपा से चमकेगी किस्मत, इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

मेष राशि:

अनाप-शनाप खर्चे होंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक स्थिति भी मध्यम रहेगी। जीवनसाथी की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि:

आय की स्थिति अच्छी होगी। भ्रामक समाचार की प्राप्ति मन खराब करने वाली होगी। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापारिक स्थिति संघर्ष वाली रहेगी। सीने में विकार संभव है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि:

व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। राजनीतिक स्थिति उठा-पटक वाली रहेगी। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान रखिएगा। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कर्क राशि:

यात्रा अभी स्थगित रखिएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान में सुधार है। मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
सिंह राशि:

वाहन धीरे चलाइए। स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल होंगी। स्वास्थ्य में किसी भी तरीके का रिस्क मत लीजिएगा, वाहन धीरे चलाइएगा। प्रेम-संतान की स्थिति आपकी थोड़ी मध्यम बनी हुई है। व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक रहेगी। बस स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान रखिएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
कन्या राशि:

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा ऊपर-नीचे का मामला रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। डिस्टर्बिंग टाइम है, लेकिन प्रोग्रेसिव टाइम है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि:

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। डिस्टर्बेंस बना रहेगा स्वास्थ्य से संबंधित। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम रहेगी। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:

प्रेम में बड़ा 'तू-तू मैं-मैं' हो सकता है। विद्यार्थी गण असमंजस में रहेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, मानसिक विकार संभव है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि:

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। घरेलू चीजों को शांतचित होकर निपटाइएगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वयं के स्वास्थ्य और मां के स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि:

व्यवसाय में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वयं के स्वास्थ्य और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। बाकी प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी ठीक रहेगा, बस थोड़ा सा डिस्टर्बेंस बना रहेगा। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कुंभ राशि:

धन-हानि के संकेत हैं, निवेश अभी मत करिएगा। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे मत लगाइए। जुबान पर कंट्रोल रखिए। बाकी प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम चल रहा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि:

नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, अवसाद ग्रस्त रहेंगे। व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है, स्वास्थ्य मध्यम है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments