Homeछत्तीसगढ़‘दामिनी’ एप्प से आकाशीय बिजली गिरने से पहले मिल सकेगी जानकारी

‘दामिनी’ एप्प से आकाशीय बिजली गिरने से पहले मिल सकेगी जानकारी

जशपुरनगर. अब आकाशीय बिजली गिरने से पहले ही लोगों को सूचना प्राप्त हो सकेगा. साथ ही किसान घर बैठे मौसम की पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त करेंगे. भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे द्वारा मोबाइल एप्प ‘‘दामिनी’’ लांच किया गया है. जिससे आकाशीय बिजली गिरने की अलर्ट मिलने के साथ ही किसानों को मौसम के हर पल की जानकारी मिलेगी. इस एप्प से खेतों में काम कर रहे किसानों या खुले में काम करने वाले अन्य लोगों को बिजली गिरने से पहले ही सावधान रहने की सूचना मिल जाएगी और वे सुरक्षित स्थान पर जा सकेगे.

दामिनी एप्प की विशेषता यह है कि एप्प 20 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने की चेतावनी देगा. इस एप्प से मोबाईल फोन पर लोगों को वज्रपात के बारे में अलर्ट मिलेगा. यह एप्प नेटवर्क बिजली की गड़गड़ाहट और वज्रपात की गति के बारे में सटीक जानकारी देगा. एप्प में लाल रंग प्रदर्शित हो रहा हो तो 0 से लेकर 5 मिनट के अंदर बिजली गिरने की संभावना होगी. पीला रंग होने पर 5 से 10 मिनट के भीतर व नीले रंग में 10 से 15 मिनट के भीतर बिजली गिरने की संभावना होती है. दामिनी एप्प को बड़ी आसानी से अपने मोबाईल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments