Homeदिल्लीCBSE में बड़ा एक्शन: चेयरमैन-सचिव हटाए गए, OSM टेंडर की होगी जांच

CBSE में बड़ा एक्शन: चेयरमैन-सचिव हटाए गए, OSM टेंडर की होगी जांच

कक्षा 12 की उत्तरपुस्तिकाओं के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर बढ़े विवाद के बीच केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को उनके पदों से हटा दिया गया है। साथ ही OSM सेवाओं की खरीद प्रक्रिया और टेंडर आवंटन की जांच के लिए एक सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

सरकार ने क्षमता निर्माण आयोग की अध्यक्ष एस. राधा चौहान की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई है, जिसे एक महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में OSM प्रणाली के क्रियान्वयन, तकनीकी खामियों और टेंडर प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी।

इस बीच वरिष्ठ IAS अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को नया CBSE चेयरमैन और वरुण भारद्वाज को नया सचिव नियुक्त किया गया है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब OSM प्रणाली को लेकर छात्रों और अभिभावकों की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे थे।

रिपोर्टों के अनुसार, कक्षा 12 की उत्तरपुस्तिकाओं की डिजिटल जांच प्रक्रिया में गड़बड़ियों और पोर्टल संबंधी शिकायतों के बाद सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments