Homeव्यापारआज से नया महीना शुरू: कच्चे तेल में तेजी, पेट्रोल-डीजल के ताजा...

आज से नया महीना शुरू: कच्चे तेल में तेजी, पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, फटाफट चेक करें

June 1, 2026: जून का महीना शुरू हो गया है और सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जून 2026 के लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. सोमवार सुबह ब्रेंट क्रूड के भाव में करीब 2.53% की तेजी देखी गई, जबकि क्रूड ऑयल WTI के भाव में 2.74% की तेजी देखी गई. भारत की बात करें तो देश में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं. हालांकि मुंबई और कोलकाता समेत कुछेक शहरों में पेट्रोल की कीमतों में बहुत ही मामूली बढ़ोतरी देखी जा रही है. दोनों मेट्रो शहरों में पेट्रोल के दाम एक दिन पहले यानी 31 मई के भाव से महज 3 पैसे ज्‍यादा शो हो रहे हैं. कोलकाता में पेट्रोल का भाव 113.47 रुपये/लीटर से बढ़कर 113.51 रुपये/लीटर हो गया है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत  111.18 रुपये/लीटर से बढ़ कर 111.21 रुपये/लीटर बताई जा रही है.

मोटे तौर पर देखें तो सरकारी तेल कंपनियों ने भले ही LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं. आज Petrol-Diesel के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है. हालांकि IOCL के मोबाइल ऐप में चेक करने पर कुछेक शहरों में अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर भी दरों में मामूली बदलाव दिख रहा है. कीमतों में ये अंतर, स्‍थानीय टैक्‍स, ऑपरेटिंग कॉस्‍ट औ ट्रांसपोर्टेशन के खर्चों के चलते भी हो सकता है.

कच्‍चे तेल की कीमतों में तेजी| Crude Oil Prices Today

सोमवार को अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के भाव में तेजी देखी गई. ब्रेंट क्रूड के भाव में 2.16% की तेजी देखी गई और करीब 8 बजे अगस्‍त डिलीवरी वाला ब्रेंट क्रूड 93.22 डॉलर/बैरल के भाव पर ट्रेड करता दिखा. वहीं क्रूड ऑयल WTI का भाव तो एक समय 3 फीसदी तक चढ़ गया. सुबह करीब 8:10 बजे  वेस्‍ट टेक्‍सास क्रूड ऑयल के भाव में 2.70% की तेजी दर्ज की गई और ये 90.10 डॉलर/बैरल के हाई को छूने के बाद  89.72 डॉलर/बैरल पर ट्रेड करता दिखा.

दिल्‍ली, नोएडा, मुंबई में पेट्रोल-डीजल के भाव| Petrol-Diesel Rates Today

IOCL के मुताबिक, आज 1 जून को दिल्‍ली में पेट्रोल 102.12 रुपये/लीटर के भाव बिक रहा है. कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये/लीटर है. नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये/लीटर मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल करीब 111.21 रुपये/लीटर मिल रहा है, जबकि चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.77 रुपये देने पड़ रहे हैं.

बात करें डीजल की तो दिल्ली में इसकी कीमत 95.20 रुपये/लीटर है. नोएडा में डीजल का भाव 95.56 रुपये/लीटर है. मुंबई में डीजल 97.83 रुपये/लीटर मिल रहा है. कोलकाता में ये 99.02 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments