Homeछत्तीसगढ़स्केटिंग पर देश भ्रमण को निकले मुन्नर निषाद: गोरखपुर से 10 महीने...

स्केटिंग पर देश भ्रमण को निकले मुन्नर निषाद: गोरखपुर से 10 महीने पहले शुरू की यात्रा, 30 राज्यों तक पहुंचने का संकल्प

केशकाल। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी मुन्नर निषाद इन दिनों स्केटिंग यात्रा के माध्यम से देश भ्रमण पर निकले हुए हैं। अपनी अनोखी यात्रा के दौरान वे रविवार दोपहर केशकाल पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

कृष्ण जन्माष्टमी से शुरू हुई 30 राज्यों की यात्रा
मुन्नर निषाद ने बताया कि, वे देश के 30 राज्यों का भ्रमण करने के संकल्प के साथ कृष्ण जन्माष्टमी 2025 से यात्रा पर निकले थे। अब तक वे लगभग 10 महीनों की यात्रा पूरी कर चुके हैं। इस दौरान वे गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, केरला, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित कई राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं। वर्तमान में उनकी यात्रा छत्तीसगढ़ में जारी है।

आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अभियान पर निकले मुन्नार निषाद
मुन्नर निषाद ने कहा कि, यह केवल साहसिक यात्रा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अभियान भी है। यात्रा के दौरान उन्होंने देश के 12 ज्योतिर्लिंग, चारधाम और 20 शक्तिपीठों के दर्शन करने का संकल्प लिया है। साथ ही रास्ते में आने वाले छोटे-बड़े मंदिरों में भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

मुन्नर निषाद देश की विविध संस्कृति और परंपरा की रंगीन तस्वीर
मुन्नर निषाद ने हरिभूमि प्रतिनिधि चिराग उपाध्याय को बताया कि, उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की विविध संस्कृति, परंपरा, खानपान और लोगों की जीवनशैली को करीब से समझना है। वे जहां भी पहुंचते हैं, वहां के लोगों से मिलकर स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को जानने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्य की राजधानी तक पहुंचना भी उनकी यात्रा का हिस्सा है।

केशकाल में करेंगे रात्रि विश्राम
केशकाल पहुंचने के बाद वे टाटामारी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद सोमवार को प्रसिद्ध शिव के धाम गोबरहिन के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उनकी इस अनोखी स्केटिंग यात्रा को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments