Homeछत्तीसगढ़अमित बघेल की बढ़ती लोकप्रियता से सरकार में मची हलचल, छत्तीसगढ़ियावाद को...

अमित बघेल की बढ़ती लोकप्रियता से सरकार में मची हलचल, छत्तीसगढ़ियावाद को लेकर लगातार मुखर

रायपुर। प्रदेश की राजनीति में युवा नेता अमित बघेल की बढ़ती लोकप्रियता और जनसंपर्क अभियान ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। आम जनता, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहने के कारण अमित बघेल तेजी से लोगों के बीच अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।

अमित बघेल खासकर छत्तीसगढ़ियावाद को लेकर हमेशा से मुखर रहे हैं। वे लगातार इस बात को प्रमुखता से उठाते रहे हैं कि छत्तीसगढ़ की जल, जंगल, जमीन, संसाधनों, रोजगार, संस्कृति और हर महत्वपूर्ण व्यवस्था में छत्तीसगढ़िया लोगों की भागीदारी और अधिकार सुनिश्चित होना चाहिए। उनका मानना है कि छत्तीसगढ़ की पहचान, संस्कृति और स्वाभिमान को बचाने के लिए स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिलना बेहद जरूरी है।

राजनीतिक और सामाजिक हलकों में अमित बघेल को ऐसे नेता के रूप में देखा जा रहा है जो पूरी मजबूती से छत्तीसगढ़ की चिंता करते हैं। वे लगातार यह मुद्दा उठाते रहे हैं कि छत्तीसगढ़ की एक-एक चीज में छत्तीसगढ़िया का अधिकार और सम्मान होना चाहिए। इसी कारण युवाओं और आम जनता के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

प्रदेशभर में हो रहे जनसंपर्क कार्यक्रमों और बैठकों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह संकेत दे रही है कि जनता अब वैकल्पिक नेतृत्व की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। अमित बघेल लगातार बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं, युवाओं के भविष्य और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अमित बघेल की बढ़ती लोकप्रियता ने सत्ता पक्ष की चिंता बढ़ा दी है। जिस प्रकार से वे गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं, उससे जनता में उनके प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

अमित बघेल ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति नहीं बल्कि जनता की आवाज को मजबूती से उठाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार आम लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है, जिसके कारण जनता में भारी नाराजगी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आने वाले समय में जनता की ताकत से एक नई राजनीतिक दिशा तय होगी। जनता के सहयोग और समर्थन से प्रदेश में विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments