Friday, September 25, 2026
Homeदेश विदेशहनुमान जयंती पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं दीं शुभकामनाएं

हनुमान जयंती पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं दीं शुभकामनाएं

देशभर में 2 अप्रैल को भगवान हनुमान का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “श्री हनुमान जन्मोत्सव की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु राम के अनन्य भक्त, पराक्रम, समर्पण और सेवा के प्रतीक भगवान बजरंगबली से प्रार्थना है कि वे सभी देशवासियों के संकटों को दूर कर उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। जय श्री राम।”

ओम बिरला ने किया वंदन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘एक्स’ पर संस्कृत श्लोक के साथ शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति, निष्ठा और समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जी ने अपने पराक्रम और विवेक से धर्म की रक्षा करते हुए साहस और कर्तव्य का मार्ग दिखाया।

मनोहर लाल का संदेश

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, “अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता अस बर दीन जानकी माता। समस्त श्रद्धालुओं को ‘श्री हनुमान जयंती’ की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। पवनपुत्र हनुमान महाराज की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे।”

योगी आदित्यनाथ ने की प्रार्थना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव ‘श्री हनुमान जयंती’ के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। हनुमान जी से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन से संकट दूर कर सुख, शांति, बल, बुद्धि और आरोग्य प्रदान करें।”

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने दी बधाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “आप सभी को संकटमोचन श्री हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति, शक्ति और सेवा के प्रतीक पवनपुत्र हनुमान के आदर्श हमें कर्म के प्रति निष्ठा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं। उनका आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाए।” (इनपुट: आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments