Homeछत्तीसगढ़सुकमा: पांच लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर

सुकमा: पांच लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनकापाल गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मलांगेर एरिया कमेटी के सदस्य कमलेश को मार गिराया है. उन्होंने बताया कि नक्सली के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम है.

उन्होंने बताया कि गादीरास थाना क्षेत्र में डीआरजी के दल को गस्त में रवाना किया गया था. दल जब सुबह मनकापाला गांव के बोरापारा के जंगल में था, तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए. बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तब वहां एक नक्सली का शव बरामद किया गया.

उन्होंने बताया कि नक्सली की पहचान मलांगेर एरिया कमेटी के सदस्य कमलेश के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है. नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले में पांच लाख रुपये के इनामी कटेकल्याण एरिया कमेटी के सदस्य डेंगा देवा उर्फ महंगू को मुठभेड़ में मार गिराया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments