Sunday, September 27, 2026
Homeदेश विदेशहिंदुओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन देने के आरोप में...

हिंदुओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन देने के आरोप में दंपति गिरफ्तार

मिर्जापुर. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पुलिस ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्रलोभन देकर कथित तौर पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान जेम्स उर्फ रामदीन उर्फ राजू और उसकी पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई, जो स्थायी रूप से मध्यप्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले हैं.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और मौके से धार्मिक पुस्तक, रजिस्टर व फोटो बरामद की.
पुलिस के अनुसार, चेरूईराम गांव के निवासी गौरवेंद्र सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गयी. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे संस्था के माध्यम से प्राप्त रुपयों से गांव-गांव जाकर खास तौर पिछड़े-आदिवासी समाज को मिशन से जोड़ते थे और उन्हें ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित करते थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments