Sunday, September 27, 2026
Homeदेश विदेशजुबिन की मृत्यु के मामले में अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचकर अदालत में...

जुबिन की मृत्यु के मामले में अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचकर अदालत में रिपोर्ट पेश करेगी SIT: डीजीपी

गुवाहाटी. असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरमीत सिंह ने सोमवार को कहा कि गायक जुबिन गर्ग की मृत्यु के मामले की जांच कर रही सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचकर अदालत में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी. डीजीपी ने कहा कि पुलिस की एक टीम पहले से ही दिल्ली में है और दो अन्य अधिकारी जल्द ही सिंगापुर जाएंगे. असम सरकार ने 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में डूबने से हुई गायक की मौत की जांच के लिए विशेष डीजीपी एमपी गुप्ता के नेतृत्व में 10 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है.

डीजीपी ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, “यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण एसआईटी है और जांच में काफी प्रगति हुई है. जांच के निष्कर्ष अदालत में प्रस्तुत किए जाएंगे.” सिंह ने कहा, “जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक रूप से घोषित नहीं किए जा सकते और ऐसा करना मेरी तरफ से कानूनी रूप से गलत होगा.” उन्होंने बताया कि गायक की मृत्यु के मामले में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत और जुबिन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है. गर्ग उस फेस्टिवल में परफॉर्म करने के लिए सिंगापुर गए थे.

सिंह ने कहा, “आरोपियों को राज्य में वापस लाया जाएगा, इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिये. यह एक कानूनी प्रक्रिया है. अगर वे जवाब नहीं देते हैं, तो हम अगला कानूनी कदम उठाएंगे, जो बहुत कठोर होगा.ह्व गर्ग की मृत्यु के मामले में 60 से अधिक प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं, जिनमें उनके परिवार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी भी शामिल है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments