Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों का बढ़ाया उत्साह, मुख्यमंत्री ने तीर...

तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों का बढ़ाया उत्साह, मुख्यमंत्री ने तीर से हिट किया टार्गेट

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात के दौरान जशपुर में तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से मुलाकात कर उन्हें प्रतियोगिता की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने प्रशिक्षणार्थी बच्चों के आग्रह पर तीर और धनुष से बुल्स आई पर निशाना साधा और सधे हुए अंदाज़ में तीर टारगेट के करीब हिट किया, निशाना लगते ही बच्चों सहित सभी लोगों की तालियां गूंज उठी.

मुख्यमंत्री बघेल ने आर्चरी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से आर्चरी की बारीकियों पर बात की और उनका उत्साहवर्धन करते हुए निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया. गौरतलब है कि तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल एकादमी जिला प्रशासन के द्वारा जिले के बच्चों एवं युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल एकादमी प्रारंभ की गई है. जहां तीरंदाजी ताईक्वांडो एवं तैराकी का संचालन माह अप्रैल 2022 से किया जा रहा है. तीनों विधाओं के 10-10 छात्रों की आवास एवं भोजन की व्यवस्था की गई है. साथ ही खेल प्रशिक्षक नियुक्त किए गए है एवं खेल सामाग्री भी उपलब्ध करायी गयी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments