Homeदेश विदेशअहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदला, अब हुआ अहिल्यानगर

अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदला, अब हुआ अहिल्यानगर

मुंबई. महाराष्ट्र में अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है. लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के सम्मान में अब यह उनके नाम पर ‘अहिल्यानगर’ के नाम से जाना जाएगा. बीते सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने की अधिसूचना जारी की थी.

मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा, “पहले अहमदनगर के नाम से जाना जाने वाला स्टेशन अब आधिकारिक तौर पर अहिल्यानगर नाम से जाना जाएगा.” विज्ञप्ति में कहा गया है, “स्टेशन कोड में कोई परिवर्तन नहीं होगा तथा अहिल्यानगर का स्टेशन कोड एएनजी ही बना रहेगा.” पिछले महीने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि स्टेशन का नाम बदलकर शहर के नए नाम के अनुरूप कर दिया जाए. शहर का नाम अहिल्यानगर रखे जाने के बाद कई संगठन और नागरिक मांग कर रहे थे कि रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments